Posts

Showing posts from September, 2021
Image
                                                हिंदी दिवस पर Prashant Shukla   विश्व में हिंदी के लिए अवसर व चुनौतियां परिचय: हिन्दी भाषाओं के कुटुम्ब में एक नवीन भाषा है। यह विश्व की एक महत्वपूर्ण भाषा बन गई है। यद्यपि इसे एक अभिव्यंजक भाषा के रूप में इंटरनेट पर प्रोत्साहन व सुविधाजनक तकनकी विकास की आवश्यकता है। जिससे इसे लिखने,पढ़ने व इंटरनेट पर खोजने में आसानी हो।   हिन्दी आज न केवल भारतीयों द्वारा अपितु विदेशों में भी बोली जाने वाली भाषा है। भारत में बहुत से लोग हिन्दी के अलावा किसी अन्य भाषा  को न समझ सकते हैं और न ही बोल सकते  है, अतः हिन्दी भारत मे एक व्यापक सम्पर्क भाषा के रूप में स्थापित हो चुकी है। वर्तमान में गूगल व कई अन्य प्लेटफॉर्म हिंदी सर्च (खोज) इंजन की सुविधा प्रदान करते हैं, लेकिन यह केवल अक्षरों के मिलान तक ही सीमित है। बहुभाषी विश्व में भाषा से सम्बंधित तकनीकी विकास की असीमित संभावनाएँ हैं, जहाँ पाठक की भाषा की सटीक समझ आवश्यक है। हिंदी में सामान्यतः तेरह स्वर व तैंतीस व्यंजन होते हैं। अंग्रेज़ी भाषा के विपरीत हिंदी एक ध्वन्यात्मक लिपि है।   भारत में  भाषाओं को चार